सिद्धार्थनगर:संदिग्ध बोरी में मांस मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला गांव में आज शुक्रवार को एक संदिग्ध बोरी में मांस मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपो

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला गांव में आज शुक्रवार को एक संदिग्ध बोरी में मांस मिलने से हड़कंप मच गया। बोरी में जानवर का पैर और पॉलिथीन में पैक किया गया मांस बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रामीणों ने संदिग्ध बोरी देखी और जांच करने पर उसमें मांस पाया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बोरी को कब्जे में लिया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को जांच के लिए बुलाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी की पुष्टि के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आस-पास के इलाके में पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बोरी किसने फेंकी थी।

गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

Voice Of News 24