“पापा, एक केक ले आइए” ICU में मनाया आखिरी जन्मदिन,27 साल की पीहू ने हंसते हुए दुनिया को कहा अलविदा

राजस्थान

जिंदगी से जंग लड़ते हुए भी चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने वाली प्रियंका कंवर उर्फ पीहू (27) अब इस दुनिया में नहीं हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिंदगी से जंग लड़ते हुए भी चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने वाली प्रियंका कंवर उर्फ पीहू (27) अब इस दुनिया में नहीं हैं। हड्डियों के कैंसर से जूझ रही पीहू ने ठीक सात दिन पहले, आईसीयू में अपना आखिरी जन्मदिन मनाया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की शादी के कुछ समय बाद प्रियंका को पैरों में दर्द शुरू हुआ. पहले इसे सामान्य मानकर अनदेखा किया गया, लेकिन धीरे-धीरे दर्द हड्डियों तक पहुंच गया।तब फरवरी 2023 में मुंबई में MRI करवाया गया तो पता चला कि उन्हें Ewing Sarcoma नामक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है. मार्च 2023 में पहली सर्जरी हुई. जून 2024 मेदूसरी और अगस्त 2024 में उदयपुर में तीसरी सर्जरी. तमाम कोशिशों के बावजूद बीमारी फैलती गई. डॉक्टरों ने परिवार को बता दिया कि अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

आईसीयू में मशीनों के सहारे जिंदगी से लड़ रही पीहू ने अपने पिता से कहा, “पापा, एक केक ले आइए… मैं अपने आखिरी पल हंसते हुए बिताना चाहती हूँ।”

उस दिन अस्पताल का माहौल बेहद भावुक था। स्टाफ की आँखें नम थीं और परिजन आईसीयू के बाहर गैलरी में रो रहे थे, लेकिन प्रियंका सभी को हिम्मत दे रही थीं।

मुस्कान के साथ काटा केक

पति लक्ष्यराज और परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने आईसीयू में केक काटा। केक पर ‘पीहू-लकी’ लिखा था। मुस्कुराते हुए उन्होंने सबको केक खिलाया और कहा, “मैं रोते हुए नहीं, हंसते हुए विदा लेना चाहती हूँ।”

2 सितंबर की दोपहर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. भाई जयपाल से कहा – तूने खाना नहीं खाया है, जाकर खा ले… मैं कहीं नहीं जा रही. कुछ ही देर बाद प्रियंका ने परिवार को अंतिम विदाई दी. मुस्कान के साथ उन्होंने दुनिया छोड़ी.

 

प्रियंका की यह कहानी बहादुरी और सकारात्मकता की मिसाल है। उन्होंने अपने आखिरी पलों को भी निराशा के बजाय खुशी और प्यार से भर दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.