नेपाल में बिगड़े हालात, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क,महराजगंज सीमा पर हाई अलर्ट

महराजगंज

नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। नेपाल की जेलों से कुछ कैदियों के भागने की खबरों के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी क्रम में, भारतीय नागरिकों को नेपाल न जाने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने किया सीमा का निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहायक कमांडेंट हरसुख लाल दलसानिया और इंस्पेक्टर शिवपूजन ने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सिंदुरिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय और ठूठीबारी थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

प्रशासन के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के उपद्रव या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.