सिद्धार्थनगर:संदिग्ध महिला को भीख मांगते पकड़ा गया, पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के झूलनीपुर चौराहे पर भीख मांग रही एक महिला और एक लड़की को स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पकड़ लिया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के झूलनीपुर चौराहे पर भीख मांग रही एक महिला और एक लड़की को स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने खुद को राजस्थान का बताया।

जब स्थानीय लोगों ने इनकी पहचान की जांच की, तो महिला के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला, जबकि लड़की का आधार कार्ड संदिग्ध पाया गया। कार्ड पर जारी होने की तारीख एक तरफ 2016 और दूसरी तरफ 2024 लिखी हुई थी, जिससे वह फर्जी लग रहा था।

सिद्धार्थनगर की चोरी का मामला

स्थानीय लोगों की पूछताछ के दौरान ही, यह बात सामने आई कि यह वही महिला है जिसने 7 सितंबर को सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक के बसहिया गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस बात की पुष्टि तब हुई जब बसहिया की पीड़ित महिला मौके पर पहुंची और उसने चोर महिला को तुरंत पहचान लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच के लिए उसे थाने ले गई। पुलिस इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.