सिद्धार्थनगर: नमकीन के लिए हुआ खूनी विवाद, युवक के सिर पर फोड़ी बियर की बोतल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी स्टैंड के पास कल सोमवार रात एक विचित्र घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी स्टैंड के पास कल सोमवार रात एक विचित्र घटना सामने आई है, जहां महज नमकीन के एक पैकेट को लेकर दो युवकों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे के सिर पर बियर की बोतल फोड़ दी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना रात 9:30 बजे की है। पुरानी नौगढ़डीह के रहने वाले नौशाद उर्फ गबन और कृष्णानगर मोहल्ले के नईम एक बियर की दुकान पर साथ में पी रहे थे। नौशाद ने नईम से नमकीन मांगी, लेकिन जब नईम ने मना किया, तो नौशाद गुस्से में आ गया। उसने अपने हाथ में पकड़ी बियर की बोतल नईम के सिर पर दे मारी।

गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

बोतल लगते ही नईम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोतवाली सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे और इसी वजह से मामूली बात पर यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.