बलरामपुर पुलिस की सफलता दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है।

क्या था मामला?

पहली घटना 21 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसमें ज्ञान प्रकाश गुप्ता के घर से चोर ने दो तिजोरियों से लगभग 25,000 रुपये नकद और कुछ चांदी के सिक्के चुरा लिए थे। इस मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके बाद, 31 अगस्त 2025 को दूसरी घटना सामने आई, जब आकाश श्रीवास्तव के घर में घुसकर चोरों ने 20,000 रुपये नकद, चांदी के गहने (पायल, चेन, कंगन) और उनकी मकान मालकिन के घर से चांदी के बर्तन और 5 घड़ियां चुरा ली थीं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, पुलिस टीम ने दोनों मामलों की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवलखन सिंह और संतोष कुमार की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

आज पुलिस ने आरोपी मो. अनीस उर्फ गोलू को गेल्हापुर से नहर बालागंज रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन चांदी के सिक्के और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24