सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात पकड़ी बाजार के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ है।हमलावरों ने बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शोहरतगढ़ थाना के पकड़ी चौराहे के पास हुई।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घात लगाकर बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसके पैर की उंगलियां काट दी गई हैं। वहीं, दूसरे युवक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
पुलिस के अनुसार, इस हमले के पीछे दो साल पुरानी रंजिश है। हमले का आरोप रंजीत चौधरी और शीलू चौधरी पर लगाया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस का बयान
क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का लगता है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर: जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात पकड़ी बाजार के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। pic.twitter.com/KNecvprBih
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2025























