दक्षिण कोरिया को 4-1 हराकर भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कल रविवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कल रविवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। यह भारत की चौथी एशिया कप जीत है, और इस जीत के साथ टीम ने 2026 के हॉकी विश्व कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

फाइनल मैच का रोमांच

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने एक और शानदार गोल करके बढ़त 2-0 कर दी।

तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक बार फिर गोल किया, जिससे भारत 3-0 से आगे हो गया। चौथे और अंतिम क्वार्टर में, अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया। दक्षिण कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल सोन डायन ने किया।

भारत ने पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर यह खिताब जीता है।

 

Voice Of News 24