बलरामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज,56 लाख की धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में नौकरी और टेंडर दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में नौकरी और टेंडर दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मनीष कुमार ओझा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जाली फर्म ‘सेंचुरी इंडस्ट्रीज’ की चार मुहरें भी बरामद हुई हैं।

तुलसीपुर के जरवा रोड निवासी मोहम्मद हकीम ने 20 अगस्त 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनीष कुमार ओझा और उसके साथियों ने एक फर्जी फर्म ‘सेंचुरी इंडस्ट्रीज’ बनाकर उन्हें धोखा दिया। आरोपियों ने यह कहकर उनसे और अन्य लोगों से कुल 56 लाख रुपये हड़प लिए कि फर्म को रेलवे और एयरपोर्ट में टेंडर मिला है। उन्होंने निवेशकों को 4 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच भी दिया था।

जब निवेशकों ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी अपना दफ्तर बंद करके फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया था।

 

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी को

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, तुलसीपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार, 4 सितंबर  को, पुलिस टीम ने मनीष कुमार ओझा को नथुनिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया था। उसने बताया कि सभी ने मिलकर पैसा आपस में बांट लिया और जब निवेशकों ने दबाव बनाया तो वे फरार हो गए। उसने यह भी बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजों को नष्ट कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है और आगे की जांच जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.