महराजगंज महोत्सव 31 अक्टूबर से होगा शुरू, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में महाराजगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में महाराजगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तारीख, जगह, विभिन्न आयोजनों और समितियों के गठन पर चर्चा की गई।

महोत्सव का शुभारंभ 31 अक्टूबर को

जिलाधिकारी ने दशहरा को देखते हुए महोत्सव का शुभारंभ 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ या ‘वॉकेथान’ से की जाए, जो राष्ट्रीय एकता के संदेश को दर्शाए।

आयोजनों की रूपरेखा

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच: जिलाधिकारी ने स्थानीय कलाकारों और हुनरमंदों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक विशेष ‘हुनर प्वाइंट’ बनाने का निर्देश दिया।

विभागीय योजनाओं का प्रचार: महोत्सव में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।

विविध कार्यक्रम: महोत्सव में कला, विज्ञान, शिक्षा, खेल और महाराजगंज के इतिहास जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.