महराजगंज :संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र के घनश्याम नगर में बुधवार को 32 वर्षीय कमलावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र के घनश्याम नगर में बुधवार को 32 वर्षीय कमलावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

अचानक पेट दर्द से मौत या हत्या?

कमलावती के पति रमेश अग्रहरि के अनुसार, सुबह 9:30 बजे उनकी पत्नी के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। जब वे उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। रमेश ने बताया कि उन्होंने 17 साल पहले कमलावती से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे हैं।

वहीं, कमलावती के पिता विनोद पांडे ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। विनोद पांडे ने दावा किया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने सोनौली पुलिस से इस मामले में गहन जांच करने की अपील की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर सोनौली के थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.