उतरौला: शिक्षक दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, सभी स्कूलों में होगा आयोजन ,खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला में आज बुधवार को शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के उतरौला में आज बुधवार को शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाने की योजना बनाई गई।

शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

जानकारी के अनुसार बताते चले की बैठक में सुनीता वर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का एक अवसर है। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर शिक्षण कार्य पूरा करने और छात्रों के फीडबैक को गंभीरता से लेने की सलाह दी।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने शिक्षक दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने छात्रों से अपना जन्मदिन मनाने के बजाय इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया था।बैठक में ब्लॉक मंत्री जियाउलहक, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, श्रद्धा सिंह, सतीश कुमार यादव और मोहम्मद अकबर सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.