लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने KGMU में घायल ABVP छात्रों से की मुलाकात

लखनऊ

लखनऊ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर बाराबंकी में घायल हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर बाराबंकी में घायल हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम सुरक्षा प्रदान करना है, लेकिन बाराबंकी में पुलिस ने छात्रों के साथ बर्बरता की है, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केशव मौर्य ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ABVP कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता बेहद अनुशासित हैं। उनके इस बयान से साफ है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.