सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहाँ पुरानी रंजिश और मामूली विवाद को लेकर तीन युवकों को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की वायरल वीडियो 16 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में, डुमरियागंज के केदारनाथ कॉलोनी निवासी आयुष मिश्र, मनीष और इशांत को रस्सी से खंभे से बंधे हुए देखा जा सकता है, जिनके शरीर पर चोट के कई निशान हैं।
जानकारी के अनुसार, आयुष मिश्रा अपने दोस्तों के साथ अपने चाचा के घर आया था। डीजे पर डांस करने को लेकर इनका कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें पकड़कर इस बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
GK Questions :15 अगस्त 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। यह भाषण कितने समय का था? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/aFvpKnoEvR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2025























