महराजगंज:तीन दिन से लापता महिला का सिंदुरिया नहर में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस,गांव में पसरा मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा गाँव में शनिवार को नहर में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा गाँव में शनिवार को नहर में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह महिला बुधवार से लापता थी, और उसकी तलाश जारी थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने नहर के पुल के खंभों में फंसे एक शव को देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान मिठौरा निवासी एक महिला के रूप में हुई। महिला के पति प्राथमिक विद्यालय बड़हरा मीर में शिक्षक हैं।

 

परिजनों ने बताया कि महिला अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। शव मिलने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। महिला अपने पीछे आठ वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं।

सिंदुरिया के थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों के बीच महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

Voice Of News 24