सिद्धार्थनगर:बिजली के पोल से करंट लगने से बच्चा हुआ गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खेलते समय बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर से कुछ दूरी पर अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पास के एक विद्युत पोल के संपर्क में आ गया और करंट लगने से छटपटाने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत उसे खींचकर पोल से अलग किया।

घटना के बाद, परिजन घायल बच्चे को तुरंत कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्चे का इलाज अभी भी चल रहा है।

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे खुले और असुरक्षित विद्युत पोल्स की तुरंत मरम्मत की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.