महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ की जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ की जा रही हैं। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों को सजाने और साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। श्रद्धालु भगवान के 5252वें जन्मोत्सव को भव्य बनाने में लगे हैं।
पंडितों के अनुसार, भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त की रात 09:34 बजे तक रहेगी। यही कारण है कि अधिकतर स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को ही मनाई जाएगी।
धर्मग्रंथों के मुताबिक, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को बुधवार के दिन, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि के चंद्रमा में हुआ था। हालांकि, इस बार जन्मोत्सव के दौरान रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन रहा है, लेकिन भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। धानी बाजार के रामजानकी मंदिर समेत पूरे क्षेत्र में कृष्ण जन्म के लिए विशेष सजावट और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सिद्धार्थनगर :बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलhttps://t.co/PS3a6X0R0F@siddharthnagpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 16, 2025























