यूपी विधानसभा में विधायक बृजेश कठेरिया ने उठाया ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का मुद्दा

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा सत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश कठेरिया ने ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा सत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश कठेरिया ने ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार का ध्यान खींचा।

अपने संबोधन के दौरान, विधायक बृजेश कठेरिया ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनका मानदेय बेहद कम है। उन्होंने कहा कि इतनी कम आय में उनका और उनके परिवार का जीवनयापन करना मुश्किल है।

विधायक ने सरकार से ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को बढ़ाने और उन्हें नियमित करने की मांग की, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कर्मचारियों के योगदान को पहचानते हुए उनके हित में जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.