महराजगंज:ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद का वितरण शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी स्थित साधन सहकारी समिति पर आज मंगलवार को यूरिया खाद का वितरण शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

समिति सचिव विक्की यादव ने बताया कि इस बार समिति को 750 बोरी यूरिया खाद मिली है। वितरण में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है, जिससे सभी किसानों को समान अवसर मिल सके।

किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर यूरिया मिलने से धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार अच्छी होगी। समिति प्रबंधन ने किसानों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

इससे पहले जिले में यूरिया की कमी और कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद इस वितरण से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

 

Voice Of News 24