सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज सोमवार को एक किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज सोमवार को एक किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट से शुरू होकर पुलिस लाइन तक चली इस रैली में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जोरदार नारे गूंजते रहे।
रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने किया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
इस विशाल रैली में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, पंचायती राज विभाग के कर्मचारी और एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एकता और अखंडता का प्रतीक
1000 से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ मार्च किया। रास्ते में दुकानदारों और राहगीरों ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया। महिलाएं तिरंगा साफा पहने और बच्चे तिरंगा लहराते हुए इस रैली का मुख्य आकर्षण थे।
समापन के दौरान, जिलाधिकारी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
रैली का समापन पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी और राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी ने देश सेवा और आपसी भाईचारे की शपथ ली।
महराजगंज:फरेंदा रेवेन्यू बार एसोसिएशन चुनाव: जितेंद्र कुमार सैनी अध्यक्ष और सतीश चंद्र दुबे मंत्री बनेhttps://t.co/KVYGVuuTAk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2025























