सिद्धार्थनगर:20 वर्षीय युवक ने अपने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय युवक ने अपने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय युवक ने अपने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. यह दुखद घटना उसका बाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 काशीराम नगर, घुघुलिया में हुई।

जानकारी के अनुसार, युवक काफी समय से बीमारी से परेशान था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. जब काफी देर तक कमरा बंद रहा, तो परिजनों को शक हुआ. किसी तरह उन्होंने कमरे के अंदर झाँका, तो युवक का शव लटकता देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

 

Voice Of News 24