सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा 8 वर्षीय बच्चे शोएब शाह को सकुशल ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सौंप दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा 8 वर्षीय बच्चे शोएब शाह को सकुशल ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सौंप दिया. यह बच्चा 3 अगस्त को खजुरिया गांव में खेलते समय घर से लापता हो गया था.
बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बिना देर किए जल्द कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने खोजबीन अभियान चलाकर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला.
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया।
पुलिस की सक्रियता से रविवार रात को बच्चे को शहर के ही एक मकान की छत से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे को तुरंत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की इस तत्परता और मेहनत से प्रभावित होकर बच्चे के परिजनों ने टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की है. पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर है।
महराजगंज:फरेंदा विधायक ने किया बांधों का निरीक्षण,सुनीं लोगों की समस्याएंhttps://t.co/JGQk5iymlH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2025























