महराजगंज
महराजगंज के विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने आज धानी क्षेत्र के दौरे पर रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने आज धानी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बंदेइया बांध, नगवा बांध और बेलसड बांध का निरीक्षण किया। विधायक ने बांधों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी मजबूती सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनका कुशल-क्षेम जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 4 अगस्त का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Ex7X3vsuBv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2025























