सिद्धार्थनगर
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के ग्राम मटियरिया से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), स्थानीय पुलिस और जिला कृषि अधिकारी की एक संयुक्त टीम ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही 30 बोरी यूरिया खाद बरामद की।
जानकारी के अनुसार बताते चले की टीम ने 21 वर्षीय अवधेश (पुत्र बालमुकुंद) को मौके से गिरफ्तार किया। उसके पास से यूरिया की बोरियों के साथ तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद, आरोपी को कस्टम कार्यालय, ककरहवा भेज दिया गया है।
कृषि विभाग की भूमिका पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर कृषि विभाग की वितरण और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह चिंता का विषय है कि जहाँ एक ओर किसान यूरिया के लिए लंबी कतारों में लगे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी मात्रा में खाद तस्करों के हाथ कैसे लग रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह वितरकों की मिलीभगत या कृषि विभाग की लापरवाही का नतीजा हो सकता है। कृषि विभाग के अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सरकारी डीलरों के माध्यम से वितरित होने वाली खाद सही जगह पहुंचे। प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी ग्राम सभा के पास बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हालत गंभीर, मौके पर बोलेरो गाड़ी सहित चालक को धरदबोचा लिया गया, देखिए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 पर एक्सक्लूसिव वीडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/OodWDvz5YS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2025























