महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी और आसपास के क्षेत्रों में करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार झमाझम बारिश हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी और आसपास के क्षेत्रों में करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से न केवल किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, बल्कि आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
पिछले डेढ़ महीने से बारिश न होने के कारण किसान काफी परेशान थे। धान की फसल की बुआई के बाद वे बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई किसानों ने तो अपनी फसलों को बचाने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेकर सिंचाई भी शुरू कर दी थी। कुछ लोग बारिश के लिए तरह-तरह के टोटके भी कर रहे थे। ठूठीबारी के साथ-साथ सड़कहवा, धरमौली, रामनगर, राजाबारी, बैरिया, मरचहवा जैसे गांवों में भी बारिश होने से किसान बेहद खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब फसल को जीवनदान मिलेगा।
तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों, पशु-पक्षियों और जानवरों को भी राहत मिली है। सभी लोग इस बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस बारिश के बाद, अब लोग अनुमान लगा रहे हैं कि मौसम में बदलाव आएगा और आगे भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
सीतापुर: जीआईसी कॉलेज मैदान में धरने पर बैठे हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश: सीतापुर में हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीआईसी (GIC) कॉलेज मैदान को बैडमिंटन कोर्ट बनाने के विरोध में @Uppolice @sitapurpolice pic.twitter.com/sEJhh5Busj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2025























