महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा नौसागर में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा नौसागर में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार की लाखों रुपये की महत्वाकांक्षी योजनाएं यहां संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं, जिससे स्वच्छता अभियान का मूल उद्देश्य ही विफल होता दिख रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, नौसागर ग्राम सभा में स्वच्छता से जुड़े कार्यों में भारी अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। कूड़ा निस्तारण कागजों पर पूरे दिखा जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
इस मामले में सरकार की योजनाओं को पलीता लगाकर अपनी जेबें भर रहे हैं। इसका सीधा असर ग्राम सभा की स्वच्छता और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
इस गंभीर मामले पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य नौसागर जैसी ग्राम सभाओं में भी पूरा हो सके।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत का छज्जा गिरने से दीपक पुत्र सजनलाल (पटटू) गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद दीपक को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। @maharajganjpol pic.twitter.com/eX5wF26Skx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2025























