महराजगंज: धानी ब्लॉक के नगवा में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां, गंदगी और जलजमाव से ग्रामीण परेशान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गांव में गंदगी और जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी बदतर हो गई है, जिससे छोटे-छोटे कीटाणु पनप रहे हैं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों की दुर्दशा

वीडियो में दिख रहा है कि गांव की गलियों और खुले स्थानों पर पानी जमा है और चारों ओर कूड़े-करकट का ढेर लगा है। इस जलजमाव के कारण मच्छरों और अन्य कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय लोग इस गंदगी के कारण काफी परेशान है.

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]