महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गांव में गंदगी और जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी बदतर हो गई है, जिससे छोटे-छोटे कीटाणु पनप रहे हैं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों की दुर्दशा
वीडियो में दिख रहा है कि गांव की गलियों और खुले स्थानों पर पानी जमा है और चारों ओर कूड़े-करकट का ढेर लगा है। इस जलजमाव के कारण मच्छरों और अन्य कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय लोग इस गंदगी के कारण काफी परेशान है.
महराजगंज जनपद के #निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा #करमहिया के पास आज बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति की मदद की और उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया।@maharajganjpol pic.twitter.com/1rbF6oA6oa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2025


















