गोरखपुर: स्कूटी सवार युवक से अज्ञात बदमाशों ने छीना नकदी व मोबाइल

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के हड़हवा पुल के पास बीती रात करीब 9 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक से अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के हड़हवा पुल के पास बीती रात करीब 9 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक से अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। घटना उस वक्त हुई जब राजेन्द्र प्रजापति गोरखपुर से अपनी ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र प्रजापति जैसे ही हड़हवा पुल को पार कर आगे बढ़े, कुछ लड़कों ने उनकी चलती स्कूटी रोक ली। इसके बाद उन्होंने राजेंद्र प्रजापति के साथ हाथापाई की और उनसे नकदी व उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

Image

पीड़ित ने घटना के संबंध में कैंपियरगंज थाने में सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.