महराजगंज:इटहिया शिव मंदिर में गंदगी पर भड़कीं डीपीआरओ, सफाईकर्मी पर गिरी गाज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल श्रावण मास और शुक्रवार को होने वाले विशेष दर्शनों के मद्देनज़र। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल श्रावण मास और शुक्रवार को होने वाले विशेष दर्शनों के मद्देनज़र, जिलाधिकारी के निर्देश पर आज जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और बीडीओ निचलौल शमा सिंह ने इटहिया शिव मंदिर का औचक निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर और वहाँ तक पहुँचने वाले रास्तों पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, मंदिर के मुख्य द्वार से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सड़क के दोनों ओर गंदगी का अंबार देखकर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा बेहद नाराज़ हुईं। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफाई टोली नायक अंबिका प्रसाद को निलंबित कर दिया।

डीपीआरओ ने सभी सफाईकर्मियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि मंदिर में ड्यूटी पर लगाए गए सभी कर्मी मंदिर बंद होने तक वहीं मौजूद रहें और नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि मंदिर प्रांगण और उसके आस-पास स्वच्छता हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.