सिद्धार्थनगर: पशुओं के लिए ‘खुरपका-मुंहपका’ टीकाकरण का छठा चरण आज से शुरू, विधायक श्याम धनी राही ने हरी झंडी दिखाकर किया टीकाकरण टीमों को रवाना

सिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान योजना के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के छठवें चरण का आज सिद्धार्थनगर जनपद में भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान योजना के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के छठवें चरण का आज सिद्धार्थनगर जनपद में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद के नेतृत्व में विकासखंड नौगढ़ के पशु चिकित्सालय परिसर से कपिलवस्तु विधानसभा के विधायक श्याम धनी राही ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण टीमों को रवाना किया।

पशु स्वास्थ्य और किसान आय वृद्धि का संकल्प

अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि यह महत्वपूर्ण अभियान लगातार 45 दिनों तक, यानी 23 जुलाई 2025 से 5 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद के सभी 14 विकासखंडों में 28 टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर पशुपालकों के गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। विधायक ने जोर देकर कहा कि यह अभियान उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पशु स्वास्थ्य और किसान कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका टीकाकरण पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल उन्हें रोग मुक्त करता है बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि करता है और पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

माइक्रो प्लान तैयार, ऑनलाइन फीडिंग की भी व्यवस्था

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि इस अभियान में लगाई गई टीमें आपसी समन्वय से काम करेंगी ताकि जनपद के सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।

खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषिकेश दर्शन ने जानकारी दी कि जनपद को 2,53,000 वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं, जिनसे जनपद के समस्त पशुओं को कवर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि किए गए सभी टीकाकरण की जानकारी भारत पशुधन ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग के माध्यम से दर्ज की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने किया। इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ सदर डॉ. राज बहादुर यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिमेष मिश्रा, डॉ. विनोद पांडेय, डॉ. राजकमल यादव, डॉ. देवेंद्र गौतम, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. बनारसी मिश्रा, पशुधन प्रसार अधिकारी रमेश चंद्र, अजीत निषाद, अनिल निषाद, अखिलेश साहनी, जगराम यादव, देवेंद्र प्रताप, वेटरनरी फार्मासिस्ट रवि कुमार सहित समस्त पैरावेट स्टाफ उपस्थित रहे। यह जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने दी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.