महराजगंज: लाइनमैन की दर्दनाक मौत,परिजनों का फूटा गुस्सा, जिला अस्पताल के सामने किया सड़क जाम

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज बुधवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही ने एक युवा लाइनमैन की जान ले ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आज बुधवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही ने एक युवा लाइनमैन की जान ले ली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरारानी निवासी 21 वर्षीय नीरज सिंह की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुआवजे और न्याय की मांग करते हुए जिला अस्पताल के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

बिजली विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा

जानकारी के अनुसार नीरज सिंह जो बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे,आज बुधवार सुबह करीब 8 बजे रुदौली भावचक गांव में बिजली खराब होने की सूचना पर मरम्मत के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि नीरज ने नियमानुसार लाइन को शट डाउन करा दिया था और पोल पर चढ़कर अपना काम शुरू किया।

लेकिन आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही नीरज सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझ गया।

न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन

इस हृदय विदारक घटना की खबर मिलते ही नीरज के परिजनों और गांव वालों में गहरा आक्रोश फैल गया। वे नीरज के शव को लेकर जिला अस्पताल के सामने पहुँच गए और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर जल्द कार्रवाई, मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रशासन के समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.