प्रयागराज
प्रयागराज जनपद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ यमुना ब्रिज से एक युवक और एक युवती ने छलांग लगा दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रयागराज जनपद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ यमुना ब्रिज से एक युवक और एक युवती ने छलांग लगा दी। दोनों के नदी में कूदने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह घटना कीडगंज थाना क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज की है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें मौके पर पहुँच गईं और तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
तलाशी के दौरान यमुना नदी से युवती का एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें उसका 10वीं का प्रमाण पत्र मिला है। इससे युवती की पहचान में मदद मिल सकती है, लेकिन युवक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस और स्थानीय लोगों को आशंका है कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, जिसके चलते दोनों ने ब्रिज से छलांग लगाई। फिलहाल, टीमों द्वारा दोनों की तलाश जारी है।
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में बदल गया जब घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। यह घटना जिले के खतौली थाना क्षेत्र स्थित रॉयल ग्रैंड हॉल की बताई जा रही है।@muzafarnagarpol pic.twitter.com/EKZmSCH2BQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2025























