महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, नेपाल के मुडेड़वा निवासी सलमान सुबह करीब 9 बजे मजदूरी के लिए साइकिल से ठूठीबारी आ रहा था। झरही पुल से मोड़कर टैक्सी स्टैंड की तरफ आ रही एक सरकारी रोडवेज बस शराब भट्ठी के समीप अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार सलमान को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बस को रोका और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल सलमान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया और उसके परिजनों को सूचित किया।
प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हमीरपुर जनपद के मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव में एक ग्रामीण, किशन लाल, ने प्रशासन की नींद खोलने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। pic.twitter.com/TR78ejVzYJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 7, 2025























