गाजियाबाद: क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाने का आरोप

गाजियाबाद

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है।


पीड़िता ने यह शिकायत IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शुरुआती जांच की, जिसमें महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। हालांकि, क्रिकेटर यश दयाल ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इंदिरापुरम थाने में यह केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Voice Of News 24