सिद्धार्थनगर: पुलिस की बड़ी सफलता किशोर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,पानी के पाइप पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुआ था विवाद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पथरा बाजार पुलिस ने कपिया बुजुर्ग गांव से अभिषेक और आशुतोष को दबोचा। दोनों आरोपी महेंद्र मणि के पुत्र बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बताते चले की दर्दनाक घटना रविवार को कपिया बुजुर्ग गांव में हुई थी।पानी के लिए बिछाए गए पाइप पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने किशोर पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस मामले में मु.अ.सं. 052/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल सोनी यादव, कांस्टेबल पप्पू यादव, मंजीत यादव और राहुल गुप्ता शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

Voice Of News 24