महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल नगर में आठवीं मोहर्रम के मौके पर फिजा एक बार फिर गम और अकीदत के रंग में रंगी नजर आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर में आठवीं मोहर्रम के मौके पर फिजा एक बार फिर गम और अकीदत के रंग में रंगी नजर आई। शुक्रवार रात को ताजियों के साथ निकला जुलूस ‘या हुसैन’ की सदाओं और शहादत की कसक से हर गली और मोड़ पर इमाम हुसैन की याद में डूबा हुआ दिखा।
आठवीं मोहर्रम की रात में अपने-अपने चबूतरों से ताजिए निकाले जाने लगे। लोग कतारबद्ध होकर, गमगीन चेहरों और दिलों में अकीदत लिए जुलूस में शामिल हुए। रास्ते में बने चबूतरों पर शायरों ने मर्सिये पढ़े, जिसमें “सब्र और गरज की तस्वीर बनकर चला हुसैन” जैसे अशआरों ने माहौल को और भी गमगीन बना दिया।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हर चौराहे और रास्ते पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने न सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अन्य व्यवस्थाओं पर भी पूरी नजर बनाए रखी ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में दिनदहाड़े एक लाइनमैन के घर चोरी की वारदात सामने आई है। गनीमत रही कि इलाके के गार्ड और स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरों को चोरी के सामान सहित रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पिटाई कर सामान सहित पुलिस को सौंपा pic.twitter.com/IKErA9hDGj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 5, 2025





















