कोल्हुई: लापता छात्राएं सकुशल घर लौटीं, घूमने गई थीं दोनों सहेलियां,पुलिस ने ली राहत की सांस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले पढ़ाई के लिए निकलीं और लापता हुईं दो छात्राएं सकुशल अपने घर लौट आई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले पढ़ाई के लिए निकलीं और लापता हुईं दो छात्राएं सकुशल अपने घर लौट आई हैं। छात्राओं के वापस लौटने से परिजनों के साथ-साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है, जो उनकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों सहेलियां घूमने चली गई थीं। उन्होंने बताया कि मोबाइल में नेटवर्क न होने के कारण वे अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पाई थीं।एसओ आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों छात्राओं से पूछताछ के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Voice Of News 24