मेरठ पुलिस को बड़ी सफलता 25 हज़ारी इनामी गौ-तस्कर मुठभेड़ में घायल,

मेरठ

मेरठ जनपद के भावनपुर थाना पुलिस और ग्रामीण स्वाट टीम ने आज रविवार सुबह काली नदी के पास चेकिंग के दौरान एक 25 हज़ार के इनामी गौ-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के भावनपुर थाना पुलिस और ग्रामीण स्वाट टीम ने आज रविवार सुबह काली नदी के पास चेकिंग के दौरान एक 25 हज़ार के इनामी गौ-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

यह घटना रविवार सुबह की है जब भावनपुर पुलिस और ग्रामीण स्वाट टीम काली नदी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कुख्यात गौ-तस्कर अपनी बाइक से पुल की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही, पुलिस टीमों ने आरोपी को रुकने का इशारा किया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की पुलिस को देखते ही बदमाश ने टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। इस पर, पुलिस टीमों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने तत्काल घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पूछताछ में बदमाश ने अपनी पहचान हापुड़ के सिकंदर गेट निवासी आसिफ पुत्र कय्यूम के रूप में बताई। आसिफ पर मेरठ पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, और उस पर हापुड़ सहित मेरठ के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.