मेरठ: वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

मेरठ

मेरठ जनपद के छोटा मवाना में आज रविवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के छोटा मवाना में आज रविवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में फंसी हुई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है जब गुलजार (25) उर्फ राजू अपने घर के कमरे में था। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था और किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि बात करते-करते अचानक उसने अपनी जेब से तमंचा निकाला और खुद पर फायर कर लिया।

गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत गुलजार के कमरे की ओर दौड़े। कमरा अंदर से बंद होने पर, गुलजार के छोटे भाई सादिक ने लात मारकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा भयावह था गुलजार खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।

परिजनों ने आनन-फानन में गुलजार को पास के अप्सनोवा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसके पेट में फंसी हुई है।

पुलिस ने बताया कि गुलजार के होश में आने के बाद ही इस घटना की असली वजह सामने आ पाएगी। गुलजार आठ भाइयों में सबसे बड़ा है और उसकी शादी नौ साल पहले नईमा से हुई थी। उसके दो बच्चे, 8 साल का बेटा अजीम और 6 साल की बेटी इरम भी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.