सिद्धार्थनगर:विधवा महिला के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मिली सहायता राशि में सेंध ,दो पर मुकदमा दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्दा गाँव में एक विधवा महिला के साथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मिली सहायता राशि में ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्दा गाँव में एक विधवा महिला के साथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मिली सहायता राशि में ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है। जालसाजों ने योजना के तहत मिली राशि को हड़प लिया।

मल्दा निवासी मीरा देवी ने लगभग एक सप्ताह पहले क्षेत्राधिकारी (सीओ) बृजेश वर्मा को इस संबंध में एक शिकायती पत्र सौंपा था। सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद, डुमरियागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सीओ बृजेश वर्मा के निर्देश पर इस पूरे मामले की गहनता से जांच की गई। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.