महराजगंज : खेल के मैदान में भी उतरे भ्रष्टाचार का खेल खेलने भ्रष्ट जिम्मेदार, सरकार की योजनाओं को कर रहें धूमिल

महराजगंज

महराजगंज जिले के धानी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कोइलाडार में विकास कार्य पर चढ़ा जिम्मेदारों के भ्रष्टाचार का रंग, ग्रामीणों ने खोली पोल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महाराजगंज के धानी विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोइलाडार के स्थाई निवासीयो ने स्थानीय जिम्मेदारों और ब्लॉक के अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार, चाहे खेल का मैदान हो या मनरेगा योजना या फिर गांव की साफ़ सफाई की बात हो,इन सभी मैदान में भ्रष्ट अधिकारी और जिम्मेदार भ्रष्टाचार के खेल में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए सरकार के योजनाओं को धूमिल करने और‌ सरकारी धन का बंदरबांट करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में गांव के लिए खेल मैदान का निर्माण हुआ था। लेकिन अब यह खेल मैदान पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार का शिकार होकर दम तोड़ता नज़र आ रहा है। खेल मैदान के बाउंड्रीवाल में कहीं दरारें दिख रहीं हैं तो कहीं ऊपर का हिस्सा टूटकर जमीन पर सिर पटक दिया है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को आंसू बहाकर बयां कर रहा है।

जिस खेल मैदान का निर्माण ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम देने के लिए कराया गया था, अब उसी खेल मैदान में बकरी, गाय भैंसों का नित्य आना-जाना लगा रहता है।

भारत सरकार द्वारा गांव की प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान बनाने के साथ-साथ अन्य योजनाएं बनाई और चलाई जाती है। लेकिन उन योजनाओं को गांव तक पहुंचने के लिए भ्रष्टाचार जैसे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसका उदाहरण खुद कोइलाडार का खेल मैदान है। जो भ्रष्ट जिम्मेदारों एवं अधिकारियों के भ्रष्टाचार तलें दम तोड़ रहा है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सरकारी कार्य में इतनी बड़ी लापरवाही और भ्रष्ट जिम्मेदारों के सरकार की योजनाओं को धूमिल करने की मनसूबों को फेल करने के लिए सरकारी उच्च अधिकारी जांच की क़दम बढ़ायेंगे,या फिर उनका भी क़दम उन भ्रष्ट जिम्मेदारों के करतूतों की तरफ विचलित हो जायेगा?

 

 

Voice Of News 24