महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।
किशोरी की माँ ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना बीते शुक्रवार (27 जून, 2025) की रात लगभग 11 बजे की है। उनके ही गाँव का एक अन्य समुदाय का लड़का उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे और भय में है।
माँ की तहरीर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रणव कुमार ओझा ने पुष्टि की कि संबंधित मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और गहनता से जाँच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया है।
उत्तर प्रदेश में 5 IPS अफसरों का तबादला pic.twitter.com/tLoVRaiBGg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2025























