लखनऊ : आगामी त्योहारों को लेकर योगी आदित्यनाथ की बड़ी बैठक, विडीयो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े प्रदेश भर के अफसर, जानें योगी आदित्यनाथ ने क्या कुछ दिए सख्त निर्देश?

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु अफसरों के साथ एक अहम बैठक किए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट ।

 

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी की बड़ी बैठक हुई है। आगामी पर्वों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि त्योहारों में उल्लास बना रहे, कोई शरारत न पनपे, साथ ही कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और रथयात्रा के लिए योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि भड़काऊ नारे, हथियार प्रदर्शन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान कौशांबी, इटावा, औरैया की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मिलकर गंभीरता से चर्चा की।
योगी ने बैठक में यह भी कहा है कि अराजक लोगों की पहचान कर उनपर कठोर कार्रवाई करें।

आगामी कांवड़ यात्रा के संबंध में योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि मार्ग पर खुले में मांस बिक्री नहीं होनी चाहिए, जिससे कांवड़ियों को किसी भी प्रकार के दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहर्रम जुलूसों में सुरक्षा और संवाद सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। अंत में उन्होंने बताया कि जनहित सर्वोपरि, कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।

योगी आदित्यनाथ की यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह,कई विभाग के प्रमुख सचिव और ACS और DGP राजीव कृष्ण,ADG एलओ अमिताभ यश,मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर,सभी आईजी और डीआईजी, सीएमओ,नगर विकास विभाग,ऊर्जा विभाग के अधिकारी मौजूद रहें तथा सभी ADG और DM-SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.