Voice Of News 24: गुड मॉर्निंग डे स्पेशल – आज 24 जून का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 24 जून का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था, नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वॉयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

24 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 2004 – जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।

 

  • 2005 – अमेरिका ने भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करने की घोषणा की।

 

  • 2006 – फ़िलिपीन्स ने अपने यहाँ मृत्युदंड को समाप्त कर दिया।

 

  • 2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

 

24 जून को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1937 – जगन्नाथ मिश्रा – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

 

  • 1937 – अनीता देसाई – अंग्रेज़ी साहित्य की प्रख्यात लेखिका हैं।

 

  • 1897 – ओंकारनाथ ठाकुर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक।

 

  • 1885 – तारा सिंह – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।

 

  • 1869 – दामोदर हरी चापेकर – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।

 

24 जून को हुए निधन

 

  • 2001 – अवधानम सीता रमन – भारतीय लेखक और पत्रकार थे।

 

  • 1950 – दरबान सिंह नेगी – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार “विक्टोरिया क्रॉस” मिला था।

 

  • 1881 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा – ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।

 

  • 1564 – रानी दुर्गावती – भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।

 

 

 

Voice Of News 24