महराजगंज
जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक विशालकाय अजगर ने अपना झलक दिखा दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना में आज सोमवार दोपहर में एक मकान के निर्माण कार्य के बीच एक विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, एक मकान में झाड़ी के पास विशालकाय अजगर मिलने पर मौजूद वहां पर मौजूद मजदूरों ने शोर मचाया, जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों ने निर्माण कार्य को रोक दिया।
मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी।
बारिश का मौसम आ गया है। जिससे अब वह सभी बेजुबान अपने आशियाने को छोड़ गांव की तरफ रुख करेंगे, जिनके आशियाने बारिश के मौसम में उजड़ जा रहें हैं। अतः आप सभी खर-पतवार या झाड़ियों में तथा अन्य जगहों पर सावधानी बरतें, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
ठूठीबारी :सशस्त्र सीमा बल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, ग्रामीण हुए जागरूकhttps://t.co/uIC1nqRytI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2025























