गोरखपुर: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह घायल

गोरखपुर

पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनके साथ उनके कई सुरक्षाकर्मी (गनर) भी जख्मी हुए हैं। घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां एक ट्रक ने गलत साइड से आकर विधायक की कार को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की विधायक फतेह बहादुर सिंह की गाड़ी सिकरीगंज के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जा रही थी, तभी गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार विधायक समेत उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

सभी घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, विधायक की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें कुछ चोटें आई हैं।घायल गनर भी निगरानी में हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.