महराजगंज : बिजली विभाग की लापरवाही से तीन बहनों में अकेला भाई आंखों से हो गया ओझल, सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ हादसे का शिकार, तोड़ दिया दम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धनेवा धनेई के पास नहर के पूर्व दिशा में पटरी पर बिजली विभाग के लापरवाहियों का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धनेवा धनेई के पास नहर के पूर्व दिशा में पटरी पर बिजली विभाग के लापरवाहियों का गंभीर मामला सामने आया है, जो उनकी कार्यशैली और लोगों के प्रति सुरक्षा तथा उनकी लापरवाही का पोल खोल दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक उक्त स्थान पर सड़क किनारे लगे विद्युत में बाइक सवार मोहम्मद कैफ पुत्र हसमुद्दीन जाकर टकरा गया। घटनाक्रम के बाद घटनास्थल युवक की खून से लाल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि उसकी उम्र अभी करीब 18-20 वर्ष ही होगी।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक तीन बहनों के बीच में अकेला भाई था। जो अब बिजली विभाग की लापरवाहियों तलें हमेशा के लिए बहनों का साथ छोड़ जुदा हो गया।

अब सवाल यह है कि उस मां के बेटे का इकलौता चिराग और तीन बहनों का इकलौता भाई एवं पिता के उम्मीदों की दीपक के बुझने का जिम्मेदार कौन?
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इतने बड़े हादसे के बाद विभागीय अधिकारियों की आंखें खुलेंगी,या फिर घटना पर और भी लापरवाहियों की परत चढ़ेगी?

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.