महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा के चौरसिया टोला में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा के चौरसिया टोला में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संजू गुप्ता (25) के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी महीने 9 जून को रामअवध से हुई थी। खास बात यह है कि संजू और रामअवध दोनों दिव्यांग थे।
घटना के समय संजू के पति रामअवध बलुआही चौराहे पर अंडा खरीदने गए थे, जबकि सास भी गांव के चौराहे पर दवा लेने गई थीं। इसी दौरान पड़ोस की दो छोटी बच्चियों ने देखा कि विवाहिता का कमरा खुला हुआ है और संजू मृत अवस्था में पड़ी हुई है।
मृतका के पिता अदालत को चिउटहां स्थित रिश्तेदारों से इस दुखद घटना की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल सिंदुरिया पुलिस को सूचित किया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जाँच जारी
जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही सिंदुरिया के एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी और एसआई मंगला प्रसाद तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतका के ससुराल वालों पर लगाए गए आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के इटवा मेन चौराहे पर आज शुक्रवार देर शाम एक चलती कार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/6NkcqtXCFn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2025





















