सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक, समस्याओं को सुनकर साईबर अपरोधो के संबंध में किया सचेत

सिद्धार्थनगर

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ की गई गोष्ठी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष सिद्धार्थनगर में एसपी डॉ0 अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अन्तर्गत जनपद के पुलिस पेंशनर्स की गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस पेंशनर की समस्याओं और सुझाव को सुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया कि पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। इस दौरान पुलिस पेंशनर्स को अवगत कराया गया कि बीट पुलिस अधिकारी के गांव में पहुंचने पर उसका अपेक्षित सहयोग करें। प्रचलित साइबर अपराधों के संबंध में सभी को सचेत किया गया तथा अपना ओटीपी किसी को भी शेयर ना करने के लिए बताया गया।
इस दौरान एसपी ने सभी से अनुरोध किया कि पुलिस के कार्यों का जनता में फीडबैक तथा सुझाव भी देते रहें‌।

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, सर्किल ऑफिसर पुलिस लाइन अरुण कांत सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बी. एन. गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.